हजारीबाग, मार्च 25 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि चोरी की घटना में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। कटकमदाग थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी में एक घर में रविवार रात 2 लाख नकद समेत चोरों ने गहने, लैपटॉप, कैश पर हाथ साफ कर लिया। मकान मालिक संजय सिन्हा परिवार समेत बीमार पिता को देखने पटना गये थे। तभी चोरों ने घर सुना पाकर ने घटना को अंजाम दे दिया। रविवार रात घर लौटने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। इस मामले में कटकमदाग थाना में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया गया है। कटकमदाग थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जांच कर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी अभियान चलाया जायेगा। अपराधी शीघ्र पकड़े जायेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.