गया, मई 30 -- इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने देश के कई प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में मंदिर, घाट, कुएं व रास्ते सहित अन्य निर्माण कराए। महारानी की कार्यशीलता का गवाह गया जी का विश्वप्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर है। विष्णुपद मंदिर की सूरत महारानी के प्रयास से बदली। महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने विष्णुपद मंदिर का पुनर्निमाण 1787 में कराया है। वर्तमान में भी यह मंदिर महारानी की धार्मिक आस्था का प्रतीक है। वैष्णव मंदिरों में विष्णुपद मंदिर सबसे पवित्र है। यह मंदिर पितरों को मोक्ष दिलाने वाला वेदी है। काले ग्रेनाइट पत्थर से जयपुर के कारीगरों ने किया था जीर्णोद्धार महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने विष्णुपद का पुनर्निमाण बड़ी शिद्दत से कराया था। बताया जाता है कि महारानी ने अधिकारियों को निरीक्षण करने और पूरे क्षेत्र में मंदिर के लिए सबसे अच्छा पत्थर खोजने ...