गया, फरवरी 12 -- शहर के विष्णुपद थाने की पुलिस ने गुरुवार को दंडीबाग मोहल्ले में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर रोड नंबर 14 स्थित किराये के मकान में छापेमारी की गई, जहां से एक थर्नट (कट्टा) और चार कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जहानाबाद का रहने वाला है आरोपी गिरफ्तार युवक की पहचान जहानाबाद जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र के दहाउरचक गांव निवासी आशीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह दंडीबाग में किराए के मकान में रह रहा था। हथियार रखने के पीछे उसके मंसूबों की जांच की जा रही है। निशानदेही पर कई लोगों से पूछताछ आशीष कुमार की निशानदेही पर पुलिस कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले में नेटवर्क की आशंका को देखते हुए पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच में जुट...