गया, अप्रैल 4 -- रामनवमी के मौके पर पिछले साल की तरह इस बार विष्णुपद से निकलने वाली शोभा यात्रा सबसे आकर्षक व भव्य होगी। हिन्दू युवा शक्ति संघ (सूर्यकुंड, अंदर गया) की ओर से निकलने वाली शोभा यात्रा में केरल, उज्जैन, कोलकाता व बनारस के कलाकार अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन करेंगे। इस बार की शोभा यात्रा एक हजार मीटर लंबी होगी। यह जानकारी शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में समिति के राजा आचार्य ने बताया कि केरल व तामिलनाडु के कलाकार मार्शल आर्ट(कलारी पट्टु) का बेजोड़ प्रदर्शन करेंगे। कोलकाता के कलाकार श्रीराम दरबार की झांकी व राधा-कृष्ण की झांकी, उज्जैन के 60 कलाकारों का समूह वाद्य यंत्रों पर डमरू महाकाल नृत्य का प्रदर्शन करेंगे। अद्भुत झांकी होगी। वाराणसी के कलाकारों की टोली अघोरी नृत्य पेश करेंगे। स्थानीय संगठन के युवा भी अपनी कला पेश करेंगे। बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.