गया, नवम्बर 25 -- श्रीराम विवाह महोत्सव को लेकर प्रसिद्ध विष्णुपद मंगलवार की शाम से रात तक वैदिक मंत्रोच्चार व विवाह गीतों से गूंज उठा। पारंपरिक तरीके से पूरे विधि-विधान के साथ विवाह गीत व मंत्रों के बीच रात शादी हुई और श्रीराम, माता जानकी के हो गए। प्रभु श्रीराम के साथ ही भरत, लक्ष्मण और शत्रुध्न जी का भी विवाह हुआ। विवाह होते ही विष्णुपद मंदिर श्रीराम और सीता माता के जयकारे से गूंज उठा। तीन दिवसीय श्रीराम विवाह महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार की शाम होते ही विष्णुपद प्रभु श्रीराम की भक्ति में सराबोर हो गया। सभामंडप में तरह-तरह के फूलों से विवाह मंडप के पास महिलाओं की भीड़ जुट गयी। गयापाल के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ दूसरी ओर। शाम सात बजे के बाद विवाह शुरू हुआ। हुआ। धूमधाम व विधि-विधान के साथ ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार और महिलाओं के विवाह ...