हजारीबाग, जुलाई 6 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ और इसके आसपास के इलाकों में रविवार को मुहर्रम का त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। प्रखंड के नवादा, चेडरा, गैड़ा, सारूकुदर, बरांय, गाल्होबार, चानो, मुरगांवों, विष्णुगढ़, बनासो समेत अन्य इलाके में ताजिया निकाली गई। जो पूरे गांव का भ्रमण करते हुए अखाड़ा पहुंची। इस दौरान पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों से कई हैरतअंगेज खेल करतबों का प्रदर्शन किया गया। कर्बला पहुंचकर फातिया पढ़ा गया। इस दौरान कई जगहों पर मेला का भी आयोजन किया गया। ताजिया और जुलूस ने गांव भ्रमण कर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हसन-हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम पर्व मनाया। ताजिया शहादत स्थल करबला में देर शाम पहुंचा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.