हजारीबाग, अक्टूबर 7 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ को अनुमंडल बनाने समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के बैनर तले जन आक्रोश रैली तथा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। सातमील मोड़ से जन आक्रोश रैली की शुरुआत हुई जो हॉस्पीटल चौक, अखाड़ा चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय परिसर पहुंचकर धरना में तब्दील हो गई। धरना की अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के मुख्य संयोजक महमूद आलम ने किया। मुख्य संयोजक ने कहा कि विष्णुगढ़ प्रखंड की स्थापना वर्ष 1954 में हुई है। वर्तमान में इसमें 24 पंचायत और दो लाख से अधिक जनसंख्या के बावजूद, विष्णुगढ़ को अनुमंडल का दर्जा न मिलना राज्य सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। विष्णुगढ़ को पुलिस अनुमंडलीय मुख्यालय का दर्जा तो मिला पर उसे मुख्यालय कार्यालय सदर प्रखंड के सिलवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.