हजारीबाग, अक्टूबर 6 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग को लेकर मंगलवार को विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन होगा। झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन होगा। सोमवार को कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक की गई। जिसमें झारखंड आंदोलनकारी सह मुख्य संयोजक महमूद आलम ने कहा कि विष्णुगढ़ अनुमंडल बनने की सभी अर्हताओं को पूरा करता है। सन 1954 में बना यह जिले के सबसे पुराने प्रखंड में एक है और वर्तमान में प्रखंड की आबादी दो लाख के करीब है। विष्णुगढ़ को पुलिस अनुमंडल मुख्यालय का दर्जा भी कई वर्ष पूर्व मिल चुका है। कहा कि विष्णुगढ़ को अनुमंडल बनाने की मांग कई वर्षों से जारी है। इसके लिए कई बार धरना-प्रदर्शन तथा आंदोलन हुए। उच्च अधिकारियों समेत राज्यपाल तक को अवगत कराया गया। इसके बावजूद अब तक को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.