हजारीबाग, फरवरी 7 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ के लाल गुलाम अहमद रजा ने खेल जगत में झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने 82.5 किलोग्राम भार वर्ग में पावर लिफ्टिंग में अपनी असाधारण ताकत का परिचय देते हुए 282.5 किलोग्राम की जबरदस्त डेडलिफ्ट सफलतापूर्वक लगाकर यह उपलब्धि अपने नाम की। यह उपलब्धि उन्हें देश के शीर्ष पावरलिफ्टर्स की श्रेणी में खड़ा करती है। विष्णुगढ़ के चेडरा निवासी कमालुद्दीन खान उर्फ बाबू खान के पुत्र गुलाम अहमद रजा ने बेहद कम उम्र में खेल की शुरुआत की। अपने कोच अखलाख खान के कुशल मार्गदर्शन में उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर सीनियर वर्ग तक अपनी मजबूत पहचान बनाई। कोच ने उनकी तकनीक, स्ट्रेंथ और मानसिक मजबूती को निखारने में अहम भूमिका निभाई है। पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी गुलाम अहमद रजा को खेल ज...