गौरीगंज, सितम्बर 19 -- अमेठी। संग्रामपुर थाना के अंतर्गत मेहदा बदलापुर गांव निवासी अरुण कुमार सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आयुष सिंह शुक्रवार को घर में कुछ काम कर रहा था। तभी उसे किसी विषैले जंतु ने काट लिया। हालत खराब होने पर परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे रायबरेली अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...