हाथरस, जनवरी 16 -- सासनी। क्षेत्र के गांव में एक पचास वर्षीय अधेड़ ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषेले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को जानकारी होने पर आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँचे। जहाँ चिकत्सकों गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर किया हैं जानकारी के अनुसार, गांव सहजपुरा निवासी वीरी सिंह पुत्र करोड़ीलाल उम्र करीब पचास वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिसे परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए।जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया हैं। फिलहाल पीड़ित की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। घटना के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।इस घटना से पुलिस ने अनभिज्ञेता...