नैनीताल, अप्रैल 14 -- नैनीताल। विषुवत संक्रांति के अवसर पर सोमवार को नयना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। लंबे वीकेंड के चलते पर्यटक भी दर्शन को पहुंचे। मंदिर में पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पं. प्रकाश जोशी ने बताया कि इस दिन चांदी से बने बाएं पैर की आकृति, सफेद वस्त्र, चावल, दही, दूध, चीनी आदि सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ और लाभकारी होता है। यहां मंदिर पुजारी चंद्रशेखर तिवारी, गणेश बहुगुणा, नवीन चंद्र तिवारी, भुवन कांडपाल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.