मधुबनी, अगस्त 5 -- मधेपुर,निज संवाददाता। मधेपुर प्रखंड के ख़रीक गांव में विषाक्त भोजन खाने से बीमार हुए चार राज मिस्त्री व मजदूर रविवार रात फिर मधेपुर अस्पताल में भर्ती हुए। मधेपुर पीएचसी सह रेफ़रल अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ अंजुम हाशमी ने सभी का इलाज किया। डॉ हाशमी ने दो पीड़ितों को रात में ही डीएमसीएच रेफर किया। लेकिन वे लोग मधेपुर अस्पताल पर सोमवार सुबह तक इलाजरत रहे। उसके बाद ठीक होकर अपने भाड़े के आवास पर चले गए। फ़ूड प्वाइजनिंग के शिकार चारों लोग रविवार सुबह भी मधेपुर अस्पताल पर आए थे। करीब चार घंटे डॉ चंद्र विजय चौबे ने उनका इलाज किया था। फिर सभी ठीक होकर वापस चले गए थे। जब ये लोग वापस डेरा पर गए तो फिर इन्हें पेट दर्द होने लगा व बेचैनी बढ़ गई। उसके बाद रविवार रात में पुनः भर्ती हुए। विषाक्त भोजन खाने से बीमार पड़े चारों लोग ...