वाराणसी, फरवरी 7 -- कछवांरोड (वाराणसी) संवाद। ठठरा (मिर्जामुराद) की रहनेवाली 24 वर्षीय पहलवान निधि सिंह ने बुधवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया था। बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। निधि ने जिला और राज्यस्तरीय स्पर्धाओं में कई पदक आपने नाम किए थे। परिजनों का कहना है कि काफी दिनों से वह अवसाद में थी। हालांकि इसकी वजह किसी से नहीं बताई थी। निधि की मौत की सूचना पर मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय और कछवांरोड चौकी प्रभारी रामचन्द्र यादव ने परिजनों से पूछताछ की। घरवालों के अनुसार निधि ने बुधवार दोपहर में मकान के दूसरे तल पर बने कमरे में फोन पर किसी से बात करते समय विषाक्त पदार्थ खा लिया था। भाई शिवम सिंह कमरे में गया तो देखा निधि बेहोश पड़ी थी। परिजन तत्काल उसे कछवांरोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.