समस्तीपुर, जुलाई 30 -- मोहिउद्दीननगर। मोहिउद्दीननगर बाजार के विषहर मंदिर प्रांगण में मंगलवार को वार्षिक परंपरागत नाग देवता की पूजा की गई। यहां की विषहर पूजा एक पारंपरिक अनुष्ठान है, जिसमें भक्त सांपों की पूजा करते हैं और उन्हें गले में लपेटकर अपनी आस्था दिखाते हैं। समस्त ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस पूजा में भगत कृष्ण मुरारी जी ने विषधर सांप से कई करतब दिखाये। जहां उनके सहयोगी अर्थात फूलडलिया तिलक पासवान थे। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश महतो ने बताया कि सांपों की पूजा करने से शांति बनी रहती है। इस पूजा में भक्त सांपों को गले में लपेटकर अपनी आस्था दिखाते हैं और सांपों को दूध पिलाकर मन्नत मांगी जाती है। यह पूजा पारंपरिक रूप से हर साल आयोजित की जाती है। जिसकी व्यवस्था संजीव त्रिवेदी, उमेश प्रसाद साह, संजय त्रिवेदी उर्फ भोला, रामतीर्थ चौधर...