चित्रकूट, फरवरी 14 -- चित्रकूट। संवाददाता अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के सामाजिक विज्ञान व अंग्रेजी विषय के शिक्षकों का डायट शिवरामपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। जिसमें शिक्षण में अपेक्षित बदलाव के विभिन्न पहलुओं पर गतिविधि आधारित चर्चा की गई। शिक्षण में आईसीटी का प्रयोग, नवाचारी शिक्षण विधियां, सामाजिक विज्ञान के विभिन्न घटकों इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र के अवधारणाओं का छात्रों के परिवेश से जोड़कर शिक्षण करने की शैली पर जोर दिया गया। प्रभारी प्राचार्य बीएसए बीके शर्मा ने समापन पर सभी शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...