हाजीपुर, दिसम्बर 23 -- हाजीपुर संवाद सूत्र स्थानीय एसडीओ रोड स्थित स्काउट भवन हाजीपुर में आयोजित द्वितीय सोपान स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का मंत्र दिया। ऋतुराज ने अपने संबोधन में कहा कि, 'स्काउटिंग केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है। आज के इस तकनीक-प्रधान युग में भी कंपास से दिशा खोजना और मानचित्र पढ़ना जैसे पारंपरिक कौशल हमें आत्मनिर्भर बनाते हैं। उन्होंने कहा कि एक सच्चा स्काउट वही है जो बिना किसी आधुनिक संसाधन के भी घने जंगलों या आपदा के समय अपना मार्ग स्वयं प्रशस्त कर सके। शिविर के दौरान मंगलवार को प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को कंपास से दिशा खोजना और मानचित्र पढ़ना पर गहन प्रशिक्षण दिया। मानचित्र...