भभुआ, फरवरी 7 -- मृतका की छोटी बहन ने दर्ज कराई है एफआईआर, छह को किया नामजद दोनों बहनों ने दरौली के ओमप्रकाश से की थी शादी, पति की हो गई है मौत (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जहर खाने से पीड़ित महिला की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। मृतका प्रियंका काजल भभुआ भभुआ थाना क्षेत्र के दरौली गांव निवासी ओमप्रकाश राम की पत्नी थी। इस मामले में मृतका की छोटी बहन प्रीति कंचन ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें छह लोगों को नामजद किया गया है। ओमप्रकाश ने प्रियंका और प्रीति दोनों से शादी की थी। हालांकि 17 सितंबर 2025 को बीमार होने के बाद ओम प्रकाश का निधन हो गया था। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। परिजन सदर अस्पताल में इलाज के बाद एंबुलेंस से ले जाने की तैयारी कर रहे थे...