आरा, जनवरी 27 -- आरा, हि.सं.। जिले के उदवंतनगर गांव में सोमवार की सुबह विषपान करने से एक किशोरी की मौत हो गई। उसने इलाज के दौरान सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृत किशोरी उदवंतनगर गांव निवासी 13 वर्षीय झगरु कुमारी थी। हालांकि किशोरी के विषपान करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे गांव के लोगों ने बताया कि उसकी मां की मौत कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी। सोमवार की सुबह उसने विषपान कर लिया। इससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद लोग शव लेकर चले गए। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसने किस कारण और कब विषपान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...