पूर्णिया, फरवरी 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के दिशा-निर्देश एवं महिला मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष गूंजा बेगानी के देखरेख में बिहार के विभिन्न जिलों में संगठन विस्तार का कार्य जारी है। सोमवार को संघ ने पूर्णिया वार्ड नंबर 35 गुलाबबाग हांसदा निवासी सीमा झा को पूर्णिया महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। नवनियुक्त सीमा झा ने संगठन के प्रति आस्था जतायी। उन्होंने हांसदा से 50 महिलाओं को सदस्यता ग्रहण करायी। साथ ही इस दौरान आयोजत बैठक में सर्वसम्मति श्यामा देवी को महिला मोर्चा वार्ड अध्यक्ष और सुधा देवी को महिला मोर्चा वार्ड उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सीमा झा के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य महिलाओं को फूल माला से सम्मानि...