पूर्णिया, फरवरी 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के दिशा निर्देश और बिहार प्रदेश अध्यक्ष विक्की गोस्वामी एवं महिला मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष गूंजा बेगानी के देखरेख में बिहार के विभिन्न जिलों में संगठन विस्तार का कार्य लगातार चल रहा हैं। साथ ही सीमांचल प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक भी संगठन विस्तार एवं सीमांचल मजबूती को लेकर अपना महत्पूर्ण योगदान देते आ रहे हैं। ‍ इसी विस्तार कार्य को लेकर रविवार को विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ में पूर्णिया वार्ड नंबर 40 के गीता देवी को महिला मोर्चा वार्ड अध्यक्ष, बिट्टू पासवान को वार्ड अध्यक्ष साथ ही महिला मोर्चा वार्ड उपाध्यक्ष के रूप में सीमा देवी की नवनियुक्त हुई। मनोनीत किए जाने से मौके पर ही वार्ड अध्यक्ष गीता देवी और बिट्टू पासवान ए...