बस्ती, जनवरी 16 -- ब्स्ती, निज संवाददाता। मकर संक्रांति पर विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को सशक्त बनाए जाने के उद्देश्य से पदाधिकारी भी घोषित किए गए। बैठक में प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह की संस्तुति पर डॉ. आर्यन भदौरिया को चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष, डॉ. मनोज पांडेय महामंत्री, विवेक श्रीवास्तव को सनातन रक्षा वाहिनी जिलाध्यक्ष, शिवम पाठक को सनातन रक्षा वाहिनी का जिला उपाध्यक्ष और सौरभ सिंह को गौर ब्लॉक के कछिया का न्याय पंचायत अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। बैठक में जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों से अपेक्षा किया है कि वे संगठन की मंशा के अनुरूप अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...