बदायूं, अगस्त 15 -- सैदपुर। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा जिले में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष प्रिंसदेव शर्मा के नेतृत्व में टीम ने बदायूं से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा वजीरगंज,सैदपुर,बिसौली,बगरैन होती हुई इटौआ गांव में शहीद हरिओम सिंह पार्क में जाकर संपन्न हुई। इस दौरान महासंघ पदाधिकारियों ने शहीद हरिओम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...