रामगढ़, मई 19 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद रामगढ़ जिला की जिला बैठक रविवार को परिषद जिला कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें आगामी कार्यक्रमों के बारें में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से विहिप के प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार और प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख सह रामगढ़ जिला पालक प्रकाश रंजन उपस्थित थे। बैठक का शुभारंभ ऊं के उच्चारण और विजय महामंत्र के साथ किया गया। बैठक में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति की की ओर से किये गये कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विश्व हिंदू परिषद्, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति का इस वर्ष लगने वाले प्रशिक्षण शिविर में जाने वाले संख्या की जानकारी ली गई। साथ ही संगठन विस्तार करने का निर्देश दिया गया। संगठन की ओर से चलाये जा रहे गतिविधियों को अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.