लोहरदगा, नवम्बर 15 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कैरो प्रखंड मुख्यालय में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा जनजाति गौरव दिवस सह झारखंड राज्य का 25 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम कि शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र के समक्ष दीप जलाकर व माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद प्रांत मार्गदर्शक मंडल के संयोजक स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी जी के द्वारा बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे महान स्वतंत्रता सेनानी, जनजातियों के आदर्श, भारतीय धर्म संस्कृति के अनुयायी थे। भगवान बिरसा मुण्डा अंग्रेजी शासन के विरोधी थे। जनजातीय समाज अगर भगवान बिरसा मुण्डा के बताये गए मार्ग पर ईमानदारी से चले तो उनका सम्पूर्ण विकास होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...