देहरादून, फरवरी 16 -- देहरादून। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने संगठन के विरोध में काम करने के आरोप में पूर्व जिला सुरक्षा प्रमुख भूपी चौधरी को दल से निष्कासित कर दिया है। परिषद के देहरादून दक्षिण के जिला अध्यक्ष अनिल मैसौन ने बताया कि भूपी चौधरी की ओर से निरंतर संगठन विरोधी गतिविधियों की जा रही थीं। अनुशासन हीनता के कारण उन्हें दल से दायित्व मुक्त कर दिया गया था। जिला मंत्री विशाल चौधरी ने बताया कि उनके खिलाफ बहुत शिकायतें आ रही थीं। यह सारी बातें सच पाई गई हैं। इस वजह परिषद ने उन्हें निष्कासित करने का फैसला लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...