सीतापुर, जनवरी 5 -- नैमिषारण्य, संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत की बैठक हरदोई के एक निजी रेस्टोरेंट में संपन्न हुआ। जिसमें हिंदुत्व के संरक्षण एवं संवर्धन पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे, क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र, प्रांत संगठन मंत्री विजय, प्रांत मंत्री देवेंद्र तथा प्रांत सहमंत्री प्रवीण की उपस्थिति में चक्रतीर्थ आरती समिति के प्रमुख पुजारी सुनीत पांडेय को विश्व हिंदू परिषद सीतापुर का जिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया। इस दौरान उन्हें हनुमान गढ़ी महंत बजरंग दास, चक्रतीर्थ पुजारी राजनारायण पांडेय, कालीपीठाधीश गोपाल शास्त्री, पहला आश्रम महंत नारायण दास, बनगढ़ महंत संतोष दास खाकी, महंत सुरेश दास अवस्थी आदि ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...