बदायूं, मई 5 -- विश्व हिंदू परिषद का शिष्टमंडल रविवार को जिलाध्यक्ष नीरज रस्तोगी व जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता के नेतृत्व में बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बेहटा जवी पहुंचा। शिष्टमंडल ने ग्रामीणों से गांव के विवादित स्थल पर बन रहे विवादित ढाचें की जानकारी ली। ग्रामीणों ने शिष्टमंडल को बताया कि गांव में आजादी के बाद से ही किसी प्रकार की कोई भी मस्जिद नहीं है। गांव का माहौल खराब करने के उद्देश्य से कुछ राजनीतिक एवं समुदाय विशेष के लोग विवाहित स्थल पर विवादित ढांचा खड़ा करना चाहते हैं। समुदाय विशेष के लोगों द्वारा रातों रात मस्जिद की दीवारे बनाकर खड़ी कर दी गई। मामले की भनक लगते ही ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। जिस पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। शिष्टमंडल में सरदार महेंद्र पाल सिंह,अरविंद शर्मा, रव...