मेरठ, जनवरी 12 -- गीता जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल मेरठ महानगर की ओर से शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। देवनागरी इंटर कॉलेज के मैदान से शुरू हुई इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता हाथों में भगवा ध्वज लेकर शामिल हुए। यात्रा के माध्यम से युवाओं में स्वधर्म, संस्कृति और हिंदू राष्ट्र की भावना जगाने का आह्वान किया गया। शौर्य यात्रा डीएन कॉलेज से प्रारंभ होकर महावीर चौक, मेट्रो प्लाजा, शारदा रोड और दिल्ली चुंगी होते हुए वापस कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में उत्सव का माहौल रहा। जगह-जगह हिंदू समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा की, वहीं महिलाओं ने घरों के बाहर निकलकर बजरंगियों की आरती उतारकर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य वक्ता और बजरंग दल के प्रांत संयोजक गौरव भटनागर ने कहा ...