रुद्रपुर, जनवरी 16 -- पंतनगर। उत्तराखंड की वरिष्ठ साहित्यकार व समाजसेविका डॉ. राधा वाल्मीकि ने मॉरीशस में आयोजित विश्व हिंदी सम्मेलन में अपनी सशक्त रचनात्मक प्रस्तुति से भारत और उत्तराखंड का मान बढ़ाया। विश्व हिंदी दिवस पर विश्व हिंदी सचिवालय के मंच से उनके काव्य पाठ और शोध विचारों को श्रोताओं ने खूब सराहा। दो दिवसीय सम्मेलन में डॉ. राधा वाल्मीकि को 'विश्व हिंदी गौरव सम्मान 2026' से सम्मानित किया गया। इसके बाद विश्व हिंदी प्रचारिणी महासभा के मंच पर शोध-पत्र वाचन के उपरांत मॉरीशस के शिक्षा एवं मानव संसाधन मंत्री महेंद्र गंगा प्रसाद द्वारा उन्हें "विश्व हिंदी सेतु सम्मान 2026" प्रदान किया गया। डॉ. राधा वाल्मीकि की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि ने यह सिद्ध किया कि उत्तराखंड की साहित्यिक चेतना वैश्विक मंचों पर भी प्रभावशाली रूप से अपनी पहचान बना र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.