वाराणसी, जनवरी 10 -- वाराणसी। विश्व हिंदी दिवस पर शनिवार को जन कल्याण परिषद की ओर से रामकटोरा स्थित एक रेस्टोरेंट के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष गंगा सहाय पांडेय ने की। मुख्य अतिथि एसपी.श्रीवास्तव रहे। हिंदी की सेवा के लिए आनंद कृष्ण 'मासूम', डॉ.पुष्पेंद्र अस्थाना, दिनेशदत्त पाठक, शैलेन्द्र अम्बष्ट को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कवि गोष्ठी भी हुई। इसमें कुमार महेंद्र, डॉ.आलोक मिश्रा, भुलक्कड़ बनारसी, जितेंद्र श्रीवास्तव 'टोपी', सिद्धनाथ शर्मा 'सिद्ध', राकेश दुबे, विजयचंद्र त्रिपाठी, डॉ.सुशील पांडेय, प्रसन्न वदन चतुर्वेदी, शम्भु श्रीवास्तव, एकबाल अहमद, परिंदा लोहतवी ने काव्यपाठ किया। मौके पर शमशुल आरफीन, राजेश कुमार सिंह, नेहरू पांडेय मौजूद थे। संचालन सिद्धनाथ ...