बिजनौर, अप्रैल 6 -- बिजनौर। गर्भावस्था या प्रसव के कारण बड़ी संख्या में होने वाली महिलाओं व शिशु की मृत्यु पूरे विश्व में चिंता का विषय है। मां और नवजात शिशुओं की सेहत ही इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के मुताबिक मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने में नियमित जांच, संतुलित व पौष्टिक आहार के साथ ही डॉक्टर की सलाह महत्वपूर्ण है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. अलका बिश्नोई के अनुसार यूं तो कईं बार तकनीकी कारणों से ऑपरेशन से प्रसव जरूरी हो जाता है, लेकिन अगर ऐसी कोई समस्या नहीं है तो गर्भावस्था के दौरान कुछ एहतियात बरतकर सामान्य प्रसव की राह आसान की जा सकती है। इसमें नियमित जांच महत्वपूर्ण है। गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से डॉक्टर से जांच कराएं। यह मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.