बेगुसराय, फरवरी 24 -- बेगूसराय। नई दिल्ली में आयोजित विश्व स्काउट दिवस में डीएवी पब्लिक स्कूल इटवा नगर बेगूसराय के कक्षा छठी, सातवीं तथा नौवीं के 20 मेधावी छात्र -छात्राओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ। इसमें सताक्षी, सन्मुख, सान्वी, सिद्धि , जाह्नवी, सौम्य राज, मानस कुमार, पूर्ण चंद्र,जय कुमार, ऋषभ कुमार, प्रिंस कुमार, ईशान, अंश राज, पीयूष, आरूनी, उज्ज्वल, विशाल कुमार आदि शामिल हुए। इस वर्ष इनका विषय था पीड़ित मानव सेवा। इस अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल इटवा नगर बेगूसराय की कुशल नेतृत्वकर्ता प्रधानाचार्या सह क्षेत्रीय सहायक अधिकारी सबिता को साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। विश्व स्काउट दिवस हर साल 22फरवरी को मनाया जाता है जो स्काउटिंग के संस्थापक लॉर्ड बैडेन-पॉवेल और उनकी पत्नी ओलेव बैडेन-पॉवेल की संयुक्त जयंती है...