रांची, मार्च 5 -- रांची। विश्व सेवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मिला और संस्था की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। शिक्षा जागरुकता अभियान, अत्यधिक नशापन को लेकर जागरुकता अभियान एवं स्वास्थ्य जागरुकता अभियान की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल में विश्व सेवा परिषद के प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज मिश्रा, यशवंत महतो, विशाल सिंह और ओम साहू मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...