रांची, अप्रैल 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। विश्व सनातन मंच की ओर से मेकॉन में रहने वाले अजय सिंह को झारखंड प्रदेश कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं, निर्भय कुमार सिंह को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों पदधारियों का मनोयन सोमवार को वाराणसी में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्माचार्य संत शिरोमणि श्रीश्री बौराहा बाबा की ओर से किया गया। मौके पर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक सह महासचिव डॉ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही झारखंड प्रदेश कमेटी का गठन कर अन्य पदधारियों का मनोयन किया जाएगा एवं सनातन एकताप को लेकर कार्यक्रम का आयोजन होगा। अजय सिंह व निर्भय सिंह के मनोयन पर बिहार कमेटी के अध्यक्ष डॉ उमेश सिंह, महिला मंच की गुंजन उपाध्याय, अरिवंद कुशवाहा, पूनम सारस्वत, वैशाली नाथ, सोमा बारेठ ने हर्ष प्रकट किया है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.