लखीमपुरखीरी, जून 22 -- विश्व संगीत दिवस के मौके पर शनिवार को तबला वादन एवं बोल पढ़ंत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। ताल वाद्य अकादमी सम्बद्ध सुरो भारती संगीत कला केंद्र कोलकाता द्वारा विश्व संगीत दिवस पर प्रतियोगिता का आयेाजन किया। मिश्राना स्थित शिवमन्दिर परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में कार्यक्रम आयोजक डॉ. रुचि रानी गुप्ता के साथ विभिन्न संगीत की विधाओ से जुड़े कलाकारों और विद्यार्थियों आरव, अंश, लक्ष्य , स्नेहा, समीक्षा, सीमा देवी आदि ने भाग लिया। डॉ. रुचि ने बताय कि 21 जून के दिन संगीत दिवस भी होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.