मुंगेर, फरवरी 24 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व शांति दिवस के अवसर पर राजा कर्ण मीर कासिम समिति की ओर से विश्व शांति में भारत की सहभागिता पर गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जफर अहमद ने की। मुख्य अतिथि कुलपति संजय कुमार ने कहा कि भारत एक विशाल देश है और देश की विशालता हम सबको यह सिखाता है कि हम सब मिलजुल कर इस भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए काम करें। भारत हमेशा से विश्व शांति का पक्षधर रहा है। उन्होंने राजा कर्ण मीर कासिम समिति की कार्य प्रणाली की सराहना की। विधायक प्रणव यादव ने कहा कि हम सब भारतीय हमेशा से शांति के मार्ग पर चलने का प्रयास किया है। शांति के मार्ग पर चलकर देश का विकास हो सकता है। अध्यक्षता कर रहे जफर अहमद ने कहा कि आज की स्थिति में समाज को शांति की ओर ले जाना हम सबकी पहली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.