मुरादाबाद, जून 6 -- साईं अस्पताल के पास लोकोशेड के करीब आराध्या ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया गया। इसके शुभारंभ पर तीन दिवसीय श्री हरि कथा महोत्सव का आरंभ हुआ। इसमें संगीतमय कथा में श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। हरि कथा का आरंभ करते हुए कथा व्यास धीरशांत दास ने कहा विश्व शांति के लिए सतसनातन धर्म ही आधार है। उन्होंने जो सत्य की खोज में लगा है वही सदाचारी है। सत्य भाषण,सत्य आधार, सत्य व्यवहार मुख्य सत्य की प्राप्ति का साधन हैं। कथा में नैमिषारण्य तीर्थ के संत अवधेश ब्रह्मचारी के नेतृत्व में कई अखाड़ों के साधुओें का भी आवागमन हुआ। व्यवस्था में विनय गुलाटी, अनिल सूरी, गोपाल मेहता, राजेश मेंहदीरत्ता, केसी शर्मा, नीरज, विनोद खन्ना, विजय गुप्ता,सतीश गुप्ता, अशोक भाटिया, सतपाल पुगला, सोमनाथ पोपली, कमल सोनी, अजय शाह, प्रवीन गर्ग, विनय कुमार लोहिया, अन...