मिर्जापुर, मार्च 9 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कहाकि विश्व शांति के लिए अब करूणा के वैश्वीकरण का आंदोलन शुरु किया जाएगा। औद्योगिकरण और शहरीकरण के कारण जहां धरती का तापमान बढ़ रहा है। वहीं कई तरह की समस्याएं खड़़ी हो रही है। समस्या का समाधान करने वालों और समस्या के बीच खाई बढ़ती जा रही है। वे शनिवार को नगर के पुरानी अंजही स्थित एक लान में बचपन बचाओ आंदोलन के साथी वयोवृद्ध रमाशंकर चौरसिया का अभिनंदन करने के बाद जुटे लोगों को संबोधित कर रहे थे। कैलाश सत्यार्थी व उनकी पत्नी सुमेधा सत्यार्थी ने लालडिग्गी के रमाशंकर चौरसिया को अभिनंदन पत्र व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहाकि दुनिया में अमीरी बढ़ रही है। इसके बावजूद 80 हजार बच्चे अभी भी गुलामी में जीवन गुजार रहे है। वहीं 47 हजार बच्चे विभिन्न देशो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.