गया, फरवरी 7 -- महाबोधि मंदिर में पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे चल रही 36वां निगमा मोनलम चेन्मो पूजा का शुक्रवार को विधिवत समापन हो गया। दस दिनों तक निगमा पंथ के श्रेष्ठ धर्मगुरु सिंचेन रमजांग रिनपोछे की अगुवाई में समस्त जीवों के कल्याण की कामना के लिए ये विशेष पूजा हुई। पूजा के अंतिम दिन सभी वरीय लामाओं ने विश्व शांति की मंगल कामना भगवान बुद्ध से किया। मंदिर के गर्भगृह में सभी ने पूजा-पाठ किया। इसके बाद बोधिवृक्ष के नीचे सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस पूजा में भूटान, नेपाल, लद्दाख, सिक्किम, हिमाचल सहित अन्य प्रदेशों के करीब आठ हजार बौद्ध श्रद्धालु शामिल होने बोधगया आए थे। इस पूजा के समाप्त के बाद से बोधगया का पर्यटन सत्र ऑफ होने लगता है। देसी विदेशी पर्यटकों से गुलजार दिखने वाला बोधगया की सड़कों से भीड़ कमने लगती है। विभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.