उन्नाव, अप्रैल 18 -- उन्नाव,संवाददाता। शरीर को फिट करने में व्यायाम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में लोगों को व्यायाम के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल 18 अप्रैल को विश्व व्यायाम दिवस मनाया जाता है। इस साल की थीम स्वस्थ्य शुरुआत, आशापूर्ण भविष्य पर आधारित है। अनियमित दिनचर्या, शारीरिक गतिविधियों में कमी के चलते युवाओं में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट डिजीज जैसे गैर संचारी रोग अब 30 साल की उम्र से पहले ही कब्जा जमाने लगे हैं। जबकि यह बीमारियां पहले 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की मानी जाती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक इसका सबसे बड़ा कारण युवा वर्ग का व्यायाम से दूरी बना लेना है। डॉक्टर सर्वेश वर्मा के मुताबिक बीते पांच सालों में युवाओं में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट डिजीज गैर संचारी रोग होने की संभावना तेजी से बढ़ी है। अक्सर उनके अस्पता...