मेरठ, जनवरी 3 -- मवाना। कृषक इंटर कॉलेज के पावर लिफ्टर व नेपाल से प्रतियोगिता के विश्व विजेता बनकर लौटे घनिष्ट चौहान को 73 यूपी बटालियन एनसीसी, मवाना के उप कमान अधिकारी/प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल ने प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन सूबेदार मेजर देवेन्द्र कुमार ने किया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार रहे। कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल ने कहा कि घनिष्ट एक उत्कृष्ट खिलाड़ी होने के साथ-साथ एक मेधावी छात्र व अनुशासित एनसीसी कैडेट भी है। हाल ही में नेपाल में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के साथ विश्व विजेता खिताब मिला। प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने कहा कि घनिष्ट जैसे होनहार कैडेट का हरसम्भव सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर मोहित शर्मा, चन्द्रप्रताप सिंह, जितेन्द्र वर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...