महोबा, नवम्बर 27 -- बेलाताल, संवाददाता। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने बुंदेलखंड के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जो सपने आपको लेकर माता पिता ने देखे है उनको साकार करने के लिए मेहनत की जरुरत है। मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। क्रांति गौड़ ने बेलाताल में संचालित क्रिकेट एकेडमी का बुधवार को फीता काटकर उद्घाटन किया। कहा कि वह बुंदेलखंड से है। मेहनत के बूते बुंदेलखंड से भारतीय महिला टीम का सफर तय किया है। क्रांति गौड़ ने कहा कि बच्चों को उनके माता पिता को बहुत उम्मीद होती है। इसलिए बच्चें भी अपने माता पिता के सपनों को साकार करने के लिए लक्ष्य बनाकर तैयारी करें। बेटियां भी देश का नाम रोशन कर रही है। चहेती खिलाड़ी के साथ फोटो को लेकर लोगों में होड़ मची रही। लोग क्रांति के साथ फोटो में खुश दिख रहे थे। क्रांति गौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.