कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- अखंड भारत के निर्माता व मौर्य साम्राज्य के नायक सम्राट अशोक महान की जयन्ती शनिवार को सिराथू तहसील के सयारा स्थित मां शीतला अतिथि गृह में धूमधाम से मनाई गई। यहां पर लगी उनकी प्रतिमा की व परिसर में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य के नेतृत्व में भाजपाइयों ने साफ-सफाई की। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य सहित दर्जनों भाजपाइयों ने सम्राट अशोक की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य उपस्थित लोगों को बताया कि अशोक मौर्य साम्राज्य के महान शासक थे, जिन्होंने 268 ईसा पूर्व से 232 ईसा पूर्व तक शासन किया। लेकिन कलिंग युद्ध के बाद हृदय परिवर्तन से उन्होंने बौद्ध धर्म को अपनाया और धर्म के प्रचार पर जोर दिया। उन्होंने धम्म (धर्म) के सिद्धांतों के अनुसार शासन किया और पूरे भारत में धर्म के स्मारकों का निर्माण करवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.