सीतापुर, फरवरी 17 -- नैमिषारण्य, संवाददाता। विश्व विख्यात नैमिषारण्य तीर्थ की 84 कोशीय परिक्रमा बुधवार भोर डंका बजते ही अपने पहले पड़ाव कोरोना के लिए कूच कर देगा। मेले को भव्य और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परिक्रमार्थियों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए सैकड़ों पुलिस कर्मियों के साथ पीएसी बल लगाया गया है। परिक्रमा मेले में दुनिया के कोने कोने से लाखों श्रद्धालु साधु, संत नैमिष में परिक्रमा करने के लिए आते हैं। नैमिष में नेपाल, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश सहित अन्य राज्यों से पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालु तीर्थ नैमिषारण्य से पहले पड़ाव कोरोना के लिए भैरमपुर, परसपुर औरंगाबाद गांव से होते हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.