पलामू, सितम्बर 27 -- सतबरवा। पलामू के सतबरवा उप स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को विश्व रेबीज सप्ताह को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गई। डॉ. जयराम सिंह ने बताया कि पूरे देश में विश्व रेबीज जागरूकता सप्ताह 22 -28 सितंबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा कई गांव में भी स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा जागरूकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। डॉ. जयराम के अनुसार कुत्ता, बिल्ली तथा बंदर काट लेने वाले व्यक्तियों को लगभग 10 मिनट तक साबुन पानी से कांटे गए जख्म को धोना है। उसके बाद स्वास्थ्य केंद्र में जाकर टीका लगवाना है ताकि इसके प्रभाव से बच सके। सतबरवा उप स्वास्थ्य केंद्र में टीका उपलब्ध है। सीएचओ जॉनसन कच्छप, जीएनएम पूजा कुमारी, बीटीटी नवीन उपाध्याय, एएनएम अनुपम हेंब्रम, शांति भारती, वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.