भभुआ, मई 8 -- मानव सेवा व पीड़ितों की मदद करने के लिए सदस्यों से की अपील भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व रेड क्रॉस दिवस एवं रेड क्रॉस संस्थापक सर जीन हेनरी डूनेण्ट की जयंती पर गुरुवार को रेड क्रॉस भवन में संगोष्ठी आयोजित की गयी। विश्व रेडक्रॉस की इस वर्ष की थीम 'मानवता की ओर विषय पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता चेयरमैन डॉ. रामेश्वर प्रसाद सिंह एवं संचालन सचिव प्रसून कुमार मिश्र ने किया। रेडक्रॉस संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सचिव ने संगोष्ठी का विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि प्राकृतिक एवं मानवीय आपदा के समय पीड़ित मानवता की निस्वार्थ सेवा हीं रेडक्रॉस का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने सदस्यों एवं स्वयंसेवकों से पीड़ित मानवता की सेवा के लिए कटिबद्ध रहने की अपील की। चेयरमैन ने सर जीन हेनरी डूनेण्ट के जीवन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.