धनबाद, मार्च 25 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता विश्व यक्ष्मा दिवस पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने टीबी उन्मूलन के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए रैली निकाली। राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आयोजित इस रैली की शुरुआत सिविल सर्जन कार्यालय से हुई। सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल स्वास्थ्यकर्मी रणधीर वर्मा चौक होते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे और लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि टीबी पूरी तरह ठीक हो सकता है, बशर्ते मरीज नियमित इलाज कराएं। सरकार सभी अस्पतालों में इसकी जांच और दवा निशुल्क उपलब्ध कराती है। लोगों को टीबी के लक्षण की जानकारी भी दी गई और अपील की गई कि यदि किसी में इसके लक्षण दिखे तो तुरंत नजद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.