भदोही, नवम्बर 26 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय भीम गर्जना संघ की ओर से संविधान दिवस पर 26 नवंबर को सारनाथ से विश्व मैत्री शांति यात्रा निकाली गई है। यात्रा नगर में बुधवार को पहुंची। यात्रा में शामिल लोगों का जोरदार स्वागत किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में संविधान दिवस के अवसर पर विश्व मैत्री शांति यात्रा 26 नवंबर को बुद्ध विहार सारनाथ से प्रयागराज तक निकाली गई है। संविधान दिवस पर निकाली गई रैली औराई, गोपीगंज हंडिया, सैदाबाद, हनुमानगंज से डा. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा स्थल हाईकोर्ट प्रयागराज तक जाएगी। कार्यक्रम के संयोजक जीएल सिंह ने कहा कि पूरे विश्व में युद्ध और हिंसा की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में पूरी दुनिया में शांति, सौहार्द, भाईचारा कायम हो सके। इसके लिए यह विश्व मैत्री शांति यात्रा निकाली गई है। यात्रा में संगठन के पदाध...