मेरठ, जून 22 -- मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय सलावा में शनिवार को पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पुत्र एवं ओलंपिक पदक विजेता अशोक ध्यानचंद यहां पहुंचे। 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य थीम पर आधारित भव्य कार्यक्रम में उन्होंने 431 प्रतिभागियों के साथ योग किया। लोगों से प्रतिदिन योग करने का आह्वान किया। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद ने कहा कि मेरठ उनकी जन्मभूमि है। यहीं उनके जीवन की नींव पड़ी और उनके पिता मेजर ध्यानचंद के साथ अमूल्य क्षण बिताए। इस धरती पर मेजर ध्यानचंद के नाम पर स्थापित विश्वविद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में आना उनके लिए गर्व और आत्मीयता से भरा क्षण है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह संस्थान खेल जगत में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा। विश्व में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.